Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024 RR vs GT: ‘पेस’ के आगे फिर फ्लॉप हुई साई सुदर्शन की ‘रेस’

IPL 2024: Sai Sudharsan vs against

IPL 2024 RR vs GT: आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्य के बीच एक बढ़िया मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ। इस मुकाबले में मेजबान टीम ने शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद जिस तरह से वापसी की वह देखने लायक रही। कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग के नए अवतार की आतिशी पारियों में लोकल दर्शक मुग्ध हो गए।

इन दोनों बल्लेबाजों के स्कोर के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। संजू ने 38 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। रियान पराग ने 48 गेंदों पर 76 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम ने भी दमदार शुरुआत की लेकिन एक बार ओपनरों के आउट होने के बाद उनकी पारी लड़खड़ा गई।

इसका क्रेडिट कुलदीप सेन को जाता है जिन्होंने जल्दी-जल्दी तीन विकेट गुजरात टाइटंस की नाक में दम कर दिया। साई सुदर्शन ने 29 गेंदों पर 35 रनों का योगदान दिया। उनको सेन ने पगबाधा आउट कर दिया। साई सुदर्शन निश्चित तौर पर बहुत एक्साइडिंग टैलेंट हैं लेकिन वे पेस गेंदबाजी के खिलाफ इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं।

आईपीएल 2024 में अब तक, साई सुदर्शन ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 6 पारियों में 121 रन बनाए हैं। हालांकि उनका औसत 24.2 का रहा है। उनका आईपीएल औसत इसकी तुलना में कहीं ज्यादा (43) है। इस सीजन में तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 121 का रहा है। उन्होंने 14 चौके लगाए हैं और 1 छक्का लगाया है। लेकिन सबसे बड़ी कमजोर कड़ी यही है कि वे इन छह पारियों में पांच बार तेज गेंदबाजों पर आउट हुए हैं। ऐसे में इस सीजन में उनका प्रदर्शन तेज गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है, ये भी गौर करने वाली बात होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा