IPL 2024 LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धमाकेदार अंदाज में वापसी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स को मात दे दी। लखनऊ की टीम ने अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ की पारी के चलते 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।
जेक फ्रेजर मैकगर्क की आला पारी
अपेक्षाकृत आसान टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत हालांकि बहुत अच्छी नहीं रही थी। डेविड वार्नर का विकेट महज 8 रनों के निजी स्कोर पर यश ठाकुर ने ले लिया था। लेकिन उसके बाद जेक फ्रेजर मैकगर्क और पृथ्वी शॉ की जोड़ी ने कमाल दिखाया। पृथ्वी शॉ ने 22 गेंदों पर 32 रनों की पारी में 6 चौके लगाए।
दूसरी ओर जेक फ्रेजर मैकगर्क बहुत प्रभावशाली साबित हुए। उन्होंने शॉ के बाद कप्तान ऋषभ पंत के साथ गजब की अर्धशतकीय साझेदारी की। जेक फ्रेजर मैकगर्क जब आउट हुए तब वे 35 गेंदों पर 55 रन बना चुके थे। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए। उनको नवीन उल हक ने बाउंड्री पर कैच आउट कराया।
Jake Fraser-McGurk's first two scoring shots in the #TATAIPL 🤯#IPLonJioCinema #LSGvDC pic.twitter.com/CjVId53QIq
— JioCinema (@JioCinema) April 12, 2024
इस विकेट के बाद रवि बिश्नोई ने कप्तान पंत को स्टंप आउट कर दिया। पंत ने 24 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके विकेट के बाद ट्रिस्टन स्टब्स (15) और शाई होप (11) ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत की लाइन के पार लगा दिया।
Pant being Pant 😉#IPLonJioCinema #TATAIPL #LSGvDC pic.twitter.com/5ZN5YjwZtT
— JioCinema (@JioCinema) April 12, 2024
LSG के लिए रवि बिश्नोई ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। नवीन उल हक और यश ठाकुर को भी 1-1 विकेट मिला। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की दूसरी जीत मिली है। इस टीम ने अभी तक 6 मुकाबलों में 2 जीत दर्ज कर ली है।