Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा लड़ेगा चुनाव, सामने होंगे ये उम्मीदवार

Sarbjit Singh Khalsa | bjp | congress | loksabha election | shreshth bharat

पंजाब की फरीदकोट सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वह फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। फरीदकोट सीट पर आम आदमी पार्टी ने करमजीत अनमोल को अपना कैंडिडेट बनाया है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने हंसराज हंस को मैदान में उतारा है। ये दोनों ही सिंगर हैं।

सरबजीत सिंह 45 साल के हैं। शुरुआत में वह चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थे। उनका कहना है कि फरीदकोट के लोगों ने उनसे अनुरोध किया, जिसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सरबजीत 2004 का लोकसभा चुनाव और 2007 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, उनकी मां बिमल कौर साल 1989 में रोपड़ सीट से चुनाव लड़ी थीं और जीतकर संसद पहुंची थीं।

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए सरबजीत सिंह ने कहा कि मेरे पास जीतने का मौका है, क्योंकि वह बेअदबी के उन मुद्दों के बारे में बात कर रहे हैं, जिन पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के बारे में कहा कि करमजीत लोगों से जुड़ नहीं पा रहे हैं और किसान गायक हंसराज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को देखकर उनको लगता है कि वह जीतेंगे।

आपको बता दें कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को वोटिंग होनी है। देखना होगा कि इस सीट से कौन जीतता है और जीतकर लोकसभा पहुंचता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग