Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL: अंपायर के फैसले पर नाराजगी कोहली को पड़ी भारी, लगा 50% जुर्माना

virat kohli and no ball

IPL 2024 Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 21 अप्रैल (रविवार) को ईडन गार्डन्स में हुए मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने पर विराट कोहली पर उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है।

हर्षित राणा की गेंद पर कैच आउट हुए कोहली

कोहली को अपने आउट होने के खिलाफ अंपायर के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने के कारण यह दंड दिया गया है। आरसीबी की पारी के दौरान जब उन्हें हर्षित राणा की गेंद पर कैच आउट करार दिया गया, तो कोहली को लगा कि गेंद नो-बॉल थी। उनका मानना था कि गेंद उनकी कमर से ऊपर थी। हालांकि, इस सीजन में खिलाड़ी की लंबाई को भी ध्यान में रखते हुए बॉल ट्रैकिंग तकनीक नो-बॉल की जांच कर रही है। इस तकनीक के अनुसार, थर्ड अंपायर ने माना कि अगर कोहली अपने क्रीज से खेल रहे होते तो गेंद कमर से नीचे चली जाती।

क्या कहता है नियम

आईसीसी के नियम 41.7 के अनुसार, कोई भी गेंद जो स्ट्राइकर की कमर की ऊंचाई से ऊपर से गुजरती है या गुजर सकती है, उसे नो-बॉल माना जाएगा। भले ही गेंदबाज गेंद को फेंकते समय जानबूझकर ऐसा न कर रहा हो। ऐसे में अंपायर को तुरंत नो-बॉल का इशारा करना चाहिए।

https://twitter.com/shivayadav87_/status/1782256929185960193

थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया, जिससे कोहली काफी गुस्से में आ गए। मैदान से जाते समय आरसीबी के सलामी बल्लेबाज अंपायर से अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। कोहली ने इस मुकाबले में 7 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली।

लगातार हार से परेशान आरसीबी

ये मैच आरसीबी और केकेआर के बीच हो रहा था। केकेआर ने 20 ओवर में 222 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी की टीम 221 रन बनाकर केवल 1 रन से मैच हार गई। विराट कोहली हालांकि सीजन में बहुत बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन आरसीबी की हार का सिलसिला लगातार जारी है। आरसीबी अब तक 8 मैचों में 7 हार का सामना कर चुकी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग