श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPl में आज RCB और KKR होंगे आमने-सामने

ipl

आज आईपीएल में केकेआर और आरसीबी आमने – सामने होंगी. कल श्रेयस अय्यर की चोट के बारे में खबर आई थी कि वो अब अपनी चोट का इलाज कराने विदेश जायेंगे और इस आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल पायेंगे. श्रेयस अय्यर का ना होना केकेआर के लिए एक बहुत बड़ा झटका है. केकेआर की कप्तानी अब नीतीश राना कर रहे हैं. केकेआर इस सीजन की पहली जीत तलाशने उतरेगी, केकेआर अपना पहला मुकाबला हार चुकी है. केकेआर को पंजाब किंग्स ने ये मुकाबला हराया था. वहीं आरसीबी अपना पहला मैच जीत चुकी है, आरसीबी ने पहले मुकाबले में मजबूत मुंबई इंडियन को हराया था.

आज शाम को होने वाला ये मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन में होगा, जिससे कोलकाता को अपने घरेलू मैदान में खेलने का फायदा जरूर मिलेगा. बात करे दोनों टीमों की तो आरसीबी इस बार बहुत बेहतर नजर आ रही है. कप्तान फॉफ डुप्लेसिस के अलावा किंग कोहली, सिक्सर किंग ग्लेन मैक्सवैल, न्यूजीलैंड के प्रतिभाशाली बल्लेबाज एम ब्रेसवेल जैसे खिलाड़ी आरसीबी को इस सीजन की मजबूत टीम बनाते हैं. वहीं कोलकाता के पास आंद्रे रसेल जैसा खिलाड़ी है जो खुद एक टीम के बराबर है साथ ही कोलकाता के पास रसेल के हमवतन सुनील नारायण भी हैं. भारत के लिए हमेशा मैच विनर साबित होने वाले खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर भी केकेआर के लिए जान लड़ायेंगे. हालांकि केकेआर, आरसीबी की तुलना में हल्की नजर आ रही है लेकिन इस फॉर्मेट में कौन सी टीम कब बाजी मार जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. वैसे भी कोलकाता के पास विश्नव के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं और निचले क्रम के शानदार बल्लेबाज भी कोलकाता के पास हैं. साथ ही जहां ये मैच होना है वो कोलकाता का घरेलू मैदान है तो शायद आज कोलकाता अपनी पहली जीत दर्ज कर ले.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना