Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL में नकली टिकट बेचते ठगों को पुलिस ने पकड़ा

ipl

देश में इस समय आईपीएल की धूम चल रही है. दर्शकों को हर दिन नया मैच और नए मैच के साथ साथ दर्शकों को मिल रहा है अनलिमिटेड रोमांच. दर्शक आईपीएल के मैच को स्टेडियम के अंदर देखना चाहते है और आईपीएल के मैचों के टिकट को हर कीमत पर लेना चाहते है, इसी का फायदा उठाकर कुछ ठग भी सक्रिय हो गए है जो ऐसे दर्शकों की मैच के प्रति दीवानगी का फायदा उठाना चाहते हैं. ये लोग नकली टिकट को ब्लैक के नाम पर बेंच देते है और जब गेट पर बारकोड मिलान नहीं होनता है तो टिकट के नकली होने का पता चलता है लेकिन तब तक ये ठग वहां से निकल लेते है. दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही कुछ ठगों को पकड़ा है इनके पास से करीब 80 नकली टिकट बरामद हुए है. दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन के बीच मैच था.

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि अरूण जेटली स्टेडियम के बाहर कोई टिकट ब्लैक कर रहा है. तब दिल्ली पुलिस वहां पहुंची और एक शख्स को टिकट ब्लैक करते हुए पकड़ लिया. बाद में जब जांच की तो ये टिकट नकली निकला. इस आरोपी की पहचान मुंबई निवासी रोहित चौहान के रूप में हुई है. इस आरोपी ने बताया कि ये सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी टिकट बनाता था और जिस शहर में मैच होता था वहीं पहुंच जाता था और इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम देता था. इसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ और लोगों को भी पकड़ा है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा