Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs CAN T20 World Cup 2024: मैदान गीला होने के कारण भारत-कनाडा मुकाबला रद्द

भारत और कनाडा के बीच खेला जाने वाला मैच मैदान गीला होने की वजह से रद्द हो गया है।
IND vs CAN Live Score

IND vs CAN: T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया को आज अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलना था। मैदान गीला होने की वजह से भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में होने वाला मैच बना टॉस हुए ही रद्द हो गया। इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका और अंपायर ने दो बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया। फ्लोरिडा में मैच से पहले काफी बारिश हुई थी जिस कारण मैदान गीला था। मैदानकर्मियों ने मैदान को सुखाने की काफी कोशिश की। भारतीय टीम ग्रुप-ए से पहले ही सुपर आठ में प्रवेश कर चुकी है और इस मैच के रद्द होने से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। भारतीय टीम सुपर-8 में पहले ही पहुंच चुकी थी. सुपर-8 स्टेज में भारतीय टीम का पहला मैच अफगानिस्तान से होगा।

टूर्नामेंट में अभी तक भारत ने जीते अपने सारे मैच

T20 World Cup 2024 का 33वां मैच भारत और कनाडा के बीच खेला जाना था, जो कि बारिश के कारण रद्द हो गया। भारत अभी तक T20 World Cup 2024 में अपने तीनों मैच जीते हैं, आज का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली अभी भी अपनी फॉर्म वापस पाने को लेकर बेकरार हैं।

सुपर-8 में अफगानिस्तान से भिड़ेगी भारत

सुपर-8 स्टेज में भारतीय टीम 20 जून को बारबाडोस में अफगानिस्तान का सामना करेगी। वहीं 22 जून को एंटीगा में उसका सामना बांग्लादेश/नीदरलैंड्स में से किसी भी टीम से हो सकता है। 24 जून को भारतीय टीम का मुकाबला आस्ट्रेलिया से तय हो चुका है।

ग्रुप ए में टॉप पर टीम इंडिया

ग्रुप-ए की अंकतालिका में टीम इंडिया 7 अंकों के साथ टॉप पर कब्जा जमाए हुए है और वह अब टॉप पर ही रहेगी। जबकि अमेरिकी टीम 5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और उसने भी सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है। कनाडाई टीम 3 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। इसके बाद पाकिस्तान और आयरलैंड का नंबर आता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती