Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

India vs Bangladesh: भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश ने टेके घुटने, 40 रनों पर गंवाए 5 विकेट

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। भारतीय बल्लेबाजों के बाद अब भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है।
India vs Bangladesh:| shreshth bharat

India vs Bangladesh, 1st Test 2nd Day : भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में टेस्ट सीरीज का पहला मैच चल रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच में दूसरे दिन ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरूआत बेहद खास नहीं रही। टीम इंडिया के खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को महज 2 रन पर ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद आकाश दीप ने अपना जलवा बिखेरा। आकाश दीप ने दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया है।

भारतीय टीम ने इससे पहले अपने कल के स्कोर 339/6 से आगे खेलना शुरु किया। टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम को जल्द ही सातवां झटका लगा जब कल के नाबाद बल्लेबाज रवींद्र जडेजा 343 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए, वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए।

जडेजा ने 124 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 86 रनों की पारी खेली। वहीं अश्विन ने 113 रनों की शानदार पारी खेली। आकाश दीप भी 17 रन की बहुमूल्य पारी खेली। आखिरी विकेट के रूप में जसप्रीत बुमराह आउट हुए जिन्होंने टीम के लिए 7 रन बनाए। भारत की पूरी टीम 376 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक

बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी की और टीम की तरफ से सबसे ज्यादा पांच सफलताएं प्राप्त की। वहीं, तस्कीन अहमद को 3 विकेट मिला (India vs Bangladesh)।

भारत द्वारा बनाए गए 376 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत भी बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम महज 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जाकिर हसन और कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन लंच से ठीक से पहले आकाश दीप ने दो गेंद पर लगातार दो खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड कर बांग्लादेश पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।

IND vs BAN Test LIVE: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की खराब शुरुआत, सस्ते में निपटे रोहित-कोहली

आकाश दीप ने सबसे पहले जाकिर हसन को बोल्ड किया और इसके बाद मोमिनुल हक को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी। लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 26/3 था। लंच के बाद भी भारतीय गेंदबाजों का जलवा जारी है। लंच के बाद दूसरे सेशन में सिराज ने जल्द ही बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो को आउट कर टीम को चौथा झटका दिया। फिर बुमराह ने 40 के स्कोर पर मुश्फिकुर रहीम को आउट कर बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम 63 रनों पर पांच विकेट गंवाकर मैच में संघर्ष कर रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’