श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का किया एलान

Bangladesh squad for test series against India: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों व तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा।
Bangladesh squad for test series against India

Bangladesh squad for test series against India: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों व तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा।

इस मैच के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए गुरुवार को बांग्लादेश ने भी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान सीरीज में जिन खिलाड़ियों पर अपना भरोसा दिखाया था, उन्हीं खिलाड़ियों पर इस सीरीज में भी भरोसा जताया है। पिछले स्क्वाड में एकमात्र बदलाव किया गया है। टीम के तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम चोट की वजह से टीम से बाहर किए गए हैं, जिनकी जगह पर जाकिर अली को भारत के खिलाफ मौका मिला है।

शोरीफुल इस्लाम की जगह पर टीम में जगह बनाने वाले जाकिर अली ने अभी तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 49 मैचों की 81 पारियों में 41.47 की औसत से 2862 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 19 अर्धशतक भी शामिल हैं। जाकिर बांग्लादेश के लिए टी20 फॉर्मेट में खेल चुके हैं।

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान ने इस सीरीज में इतिहास रच दिया। बांग्लादेश का मनोबल इस समय सातवें आसमान पर है और वह भारत के खिलाफ भी यही लय बरकरार रखना चाहेंगे।

बांग्लादेश की टीम

नजमुल होसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, जाकिर हसन, नईम हसन, मेंहदी हसन, लिटन दास, मिराज, जाकिर अली, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, महमूदुल हसन जॉय।

ये भी पढ़ें- सचिन के खास रिकॉर्ड को विराट करेंगे ध्वस्त, बनाने हैं मात्र इतने रन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल