Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ind vs Ban: मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी, कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 280 रन से हराया था। सीरीज के पहले मुकाबले में रवि अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने न सिर्फ गेंदबाजी, बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी सबको प्रभावित किया था।
India vs Bangladesh 2nd Test Match| shreshth bharat

India vs Bangladesh 2nd Test Match: भारत और बांग्लादेश के बीच आज यानी शुक्रवार से रोमांचक मुकाबले की शुरुआत हो रही है। हालांकि, पिच गीला होने की वजह से टॉस में देरी हो रही है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का का आज दूसरा और आखिरी मुकाबला है। यह मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

उम्मीद की जा रही है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से लोकल बॉय कुलदीप यादव को मौका मिलेगा और उनका शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा। कुलदीप यादव का बांग्लादेश के खिलाफ काफी तगड़ा रिकॉर्ड रहा है।

पहले मैच के हाइलाइट्स

टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 280 रन से हराया था। सीरीज के पहले मुकाबले में रवि अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने न सिर्फ गेंदबाजी, बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी सबको प्रभावित किया था।

भारत बांग्लादेश सीरीज के बीच इस खिलाड़ी ने संन्यास का किया एलान, जानें कौन सा मैच होगा आखिरी?

अश्विन ने पहली पारी में शतक लगाया था। वहीं, दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकीय पारी ने भारत को एक बड़ी बढ़त दी थी। अब दूसरे टेस्ट मैच में फैंस की नजर एक बार फिर इन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहने वाली है।

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, यश दयाल, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज।

पिच और परिस्थितियां देखकर तय की जाएगी अंतिम एकादश: अभिषेक नायर

बांग्लादेश टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), जाकिर हसन, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, शादमान इस्लाम, मुशिफिकुर रहीम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, सैयद खालिद अहमद, तस्कीन अहमद, जाकिर अली अनिक, नईम हसन, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा। (India vs Bangladesh 2nd Test Match)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार