Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को दी मात, 2-1 से हराया

Asian Hockey Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है।
Asian Hockey Champions Trophy

Asian Hockey Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। भारतीय टीम के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। जबकि, पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम ने एक गोल दागा।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय बनी हुई है। चैंपियंस ट्रॉफी की अंक तालिका में भारत पहले स्थान पर काबिज है, जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर है। भारत और पाकिस्तान पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए दो बार गोल किए। इन्हीं दो गोलों की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया।

पाकिस्तान ने खेल शुरू होते ही अटैक करना शुरू कर दिया और 7वें मिनट में अहमद नदीम ने गोल दागकर इस मैच में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल दागा और टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

टीम इंडिया को दूसरे क्वार्टर में खेल के 19वें मिनट के दौरान फिर से पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान ने दूसरा गोल दागा। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त बनाई, जो मैच के आखिरी तक बरकरार रही।

भारत इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय बना हुआ है। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक चीन, जापान, मलेशिया, साउथ कोरिया और पाकिस्तान को हराया है।

ये भी पढ़ें- दिलीप ट्रॉफी में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, यहां देखें लिस्ट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग