श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 183 रन का लक्ष्य, तीसरे मुकाबले में चमके गिल

टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली...
IND vs ZIM Score 3rd-t20-2024-harare-stadium-updates

IND vs ZIM Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।भारत ने 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में अर्धशतक जड़ा और 66 रन बनाए।

तीसरे मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली। यशस्वी ने 27 गेंदों पर 36 रन बनाए। दोनों के बीच इस अच्छी साझेदारी को तोड़ने में सिकंदर रजा कामयाब हुए और उन्होंने यशस्वी की विकेट ली।

नहीं चला अभिषेक का जादू (IND vs ZIM Score)

हालांंकि, इस मैच में अभिषेक शर्मा का जादू नहीं चला। वो केवल 10 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। वही, ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और गिल के साथ 72 रनों की साझेदारी निभाई। उन्होंने 28 गेंदों में 49 रन बनाए। दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल देखने को मिला।

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 183 रनों का लक्ष्य दिया है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा की सिकंदर रजा की अगुवाई वाली ये टीम 183 रनों का आंकड़ा पार कर जीत हासिल कर पाती है या नहीं?

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

सिकंदर और मुजारबानी को मिले दो-दो विकेट

वहीं, जिम्बाब्वे की गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। कप्तान सिकंदर रजा और मुजारबानी को छोड़कर कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सका। सिकंदर रजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट झटके। ब्लेसिंग मुजारबानी ने भी अच्छी गेंदबाजी की और टीम के लिए दो विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के कोच बनते ही आसान नहीं होगी गौतम गंभीर की राह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना