Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

IND vs ZIM 3rd T20 Match: इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जिम्बाब्वे पहले गेंदबाजी करेगा...
IND vs ZIM 3rd T20 Match

IND vs ZIM 3rd T20 Match: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जिम्बाब्वे पहले गेंदबाजी करेगा। सीरीज में अबतक 2 मैच खेले गए हैं, दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच जीता है।

प्लेइंग-11 में हुए ये बदलाव

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे इस सीरीज में भारतीय टीम में टी20 वर्ल्ड कप टीम के 3 चैंपियन खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। शिवम दुबे ने रियान पराग की जगह ली है। इसके अलावा विकेटकीपर ध्रुव जुरैल की जगह संजू सैमसन और साईं सुदर्शन की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं। मुकेश कुमार की जगह खलील अहमद की टीम में वापसी हुई है।

टॉस जीतने पर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल?

टॉस जीतकर शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. उम्मीद है कि नमी हमारी मदद करेगी। विश्व कप विजेता टीम के 3 खिलाड़ी टीम में वापस आ गए हैं। संजू, जायसवाल और शिवम टीम में हैं, खलील भी हैं, मुकेश इस मैच में आराम करेंगे। हमें लगता है कि हमारी टीम संतुलित है।”

बेहतर फॉर्म में हैं जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा

वहीं बात करें जिम्बाब्वे की तो एक बार फिर से जिम्बाब्वे (IND vs ZIM 3rd T20 Match) को अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों मारूमानी व मधेवेरे से अच्छी पारी की उम्मीद होगी। कप्तान सिकंदर रजा अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में नगरावा, मजारबानी और चतारा टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: प्लेइंग-11 में किसे मिलेगी जगह और कौन होगा बाहर?

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय टीम- यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे टीम- तदिवनाशे मारुमानी, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजारबानी, तेंडाई चतारा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार