Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

श्रीलंका ने भारत को दिया 231 रनों का टारगेट, वेलालागे ने पूरा किया अर्धशतक

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले वनडे मुकाबले में भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा है...
IND vs SL Sri Lanka gave India a target of 231 runs Velalage completed his half century

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का शानदार आगाज हुआ। पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले वनडे मुकाबले में भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा है। 

निशांका और वेलालागे ने जड़ा अर्धशतक (IND vs SL)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर हैं। रोहित शर्मा वनडे सीरीज का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मुकाबले में पाथुम निशांका और दुनिथ वेलालागे के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने भारत को 231 रनों का टारगेट दिया है।

दुनिथ वेलालागे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। वेलालागे की शानदार पारी के दम पर ही श्रीलंका का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। अक्षर पटेल , अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका की टीम को 230 रन पर ही रोक के रखा।

IND vs SL: श्रेयस अय्यर की वापसी

श्रीलंका के लिए इस मैच में मोहम्मद शिराज डेब्यू किया। वहीं भारतीय टीम ने प्लइंग-11 में ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया। हार्दिक पंड्या के उपलब्ध नहीं होने से खब्बू ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी मौका मिला है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, अकीला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार