Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने हॉकी में आस्ट्रेलिया को 3-2 से दी मात

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने की उम्मीद बरकरार रखी है। भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया है। भारत ने 52 साल बाद हॉकी में पटखनी दी है।
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने की उम्मीद बरकरार रखी है। भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया है। भारत ने 52 साल बाद हॉकी में पटखनी दी है।

बता दें, ग्रुप ए से नीदरलैंड और स्पेन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। वहीं, ग्रुप बी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। बेल्जियम इस ग्रुप में अपने चारों मैच जीतकर पहले नंबर पर है। भारत (10) दूसरे, ऑस्ट्रेलिया (9) तीसरे और अर्जेंटीना (7) चौथे नंबर पर हैं।

आस्ट्रेलिया पर बनाया लगातार दबाव

भारतीय टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक खेल खेला। उसने पहले तीन मिनट के भीतर दो बार डी में प्रवेश करने के साथ गोल करने के करीब पहुंची, लेकिन गोल दागने में कामयाबी नहीं मिली। ऑस्ट्रेलिया ने भी पलटवार किया और दो मिनट में दो बार भारत के डी में एंट्री की। ऑस्ट्रेलिया ने 10वें मिनट में जोरदार अटैक किया। उसे पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन भारत ने गोल नहीं होने दिया।

भारत ने पहले ही क्वार्टर में गोल दाग दिया, जिसके साथ भारत ने आस्ट्रलिया पर दवाब बना दिया। भारत की तरफ से पहला गोल अभिषेक ने किया। 1-0 से बढ़त बना ली। इसके अगले ही 13वें मिनट में भारत ने एक और गोल दाग दिया। भारत को यह गोल पेनल्टी के रूप मे मिला। कप्तान हरमन ने यह गोल किया। आस्ट्रेलिया ने भारत पर पलटवार करते हुए मैच के 25वें मिनट में गोल किया और 2-0 की बढ़त को 2-1 पर ला दिया। आस्ट्रेलिया की तरफ से यह गोल थॉमस क्रेग ने किया।

हरमन का पेरिस ओलंपिक में छठा गोल

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के पेनाल्टी कॉर्नर को बचाने में बड़ी गलती की, जिसका आस्ट्रेलिया को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। हरमनप्रीत का शॉट ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर के पैर में जा लगा और भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया। हरमनप्रीत ने मौके का फायदा उठाते हुए गोल दाग दिया और भारत को 3-1 से आगे हो गयाष यह हरमन का पेरिस ओलंपिक में छठा गोल है।

‘एक्स’ पर किया पोस्ट

भारतीय हॉकी टीम एक्स एकांउंट पर लिखा कि 52 साल के इंतजार को तोड़ते हुए। 1972 के बाद से ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारी पहली जीत का जश्न है। यह जीत हर भारतीय के लिए है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग