Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेरिस ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक लगाएंगी मनु भाकर? गोल्ड पर होगी नजर

Paris Olympics 2024 Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर एक के बाद एक कमाल करके दिखा रही है। मनु एयर पिस्टल स्पर्धा में दो मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। अब मनु भाकर की नजर गोल्ड मेडल जीतने पर है।
Paris Olympics 2024 Manu Bhaker

Paris Olympics 2024 Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर एक के बाद एक कमाल करके दिखा रही है। मनु एयर पिस्टल स्पर्धा में दो मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। अब मनु भाकर की नजर गोल्ड मेडल जीतने पर है। मनु ने आज यानी 2 अगस्त को महिला 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाई है। मनु 590 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, लेकिन ईशा ने फिर एक बार निराश किया और 18वें स्थान पर रहीं। फाइनल मुकाबला कल यानी 3 अगस्त को खेला जाएगा। इस मुकाबले में मनु की नजर गोल्ड मेडल पर होगी। अगर मनु गोल्ड मेडल जीत जाती है तो वह गोल्ड जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। फाइनल मुकाबला कल भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से होगा।

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के लिए अभूतपूर्व तीसरे पदक की ओर कदम बढ़ाया। शुक्रवार को निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन ईशा सिंह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

मनु ने प्रिसिजन में 294 और रेपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

भारत के लिए मेडल जीतने वाले निशानेबाज

  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रजत पदक, एथेंस ओलंपिक 2024
  • अभिनव बिंद्रा, गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008
  • गगन नारंग, कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • विजय कुमार, रजत पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • मनु भाकर, कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक, 2024

बता दें, मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में अब तक दो मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने पहला मेडल अकेले जीता। वहीं, दूसरा मेडल मिक्सड टीम में जीता। इन दो मेडल के साथ भारत अब तीन मेडल जीत चुका है।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार