Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

टी20 में क्लीन स्वीप, अब वनडे की बारी; ब्रेक के बाद रोहित की कैसी है तैयारी

IND vs SL ODI Series: अब वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। रोहित टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टी20 से संन्यास का एलान कर दिया था। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा पहली सीरीज खेलने उतरेंगे, क्योंकि वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित ने ब्रेक ले लिया था
IND vs SL ODI Series

IND vs SL ODI Series: भारत ने श्रीलंका में खेली जा रही टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने 3-0 से टी20 श्रृंखला क्लीन स्वीप की है। टी20 सीरीज के बाद अब इन दोनों टीमों के वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के लिए भारत की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई थी। अब वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। रोहित टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टी20 से संन्यास का एलान कर दिया था। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा पहली सीरीज खेलने उतरेंगे, क्योंकि वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित ने ब्रेक ले लिया था।

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच शुक्रवार यानी 2 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रीलंका पहुंच चुके हैं। दोनों दिग्गजों ने श्रीलंका पहुंचकर अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

तीनों वनडे कोलंबो में खेले जाएंगे

वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो में व सीरीज का दूसरा वनडे 4 अगस्त को, जबकि तीसरा और आखिरी वनडे मैच 7 अगस्त को कोलंबो में ही खेला जाएगा। श्रीलंका की कमान चरित असलंका के हाथों में है। श्रीलंका ने असलंका को टी20 के बाद वनडे सीरीज के लिए भी कप्तान बनाया है।

भारत बनाम श्रीलंका वनडे स्क्वॉड

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका:

चरित असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, निशान मदुश्का. वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग