Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

’50 लाख दो वरना…’, शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी

Shah Rukh Khan threat : अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से संदिग्ध ने फोन पर खान को धमकी दी है।
Shah Rukh Khan Threat

Shah Rukh Khan Threat: अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से संदिग्ध ने फोन पर खान को धमकी दी है। फैजान खान नाम के युवक के मोबाइल से शाहरुख खान को धमकी भरा फोन आया था। कथित तौर पर आरोपी ने खान से फिरौती भी मांगी है। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, रायपुर में रहने वाले आरोपी फैजान खान ने कथित तौर पर अभिनेता शाहरुख खान से मोटी फिरौती की मांग की है। मुंबई पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना हो गई है।

5 नवंबर को शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। संदिग्ध ने शाहरुख खान को धमकी दी और 50 लाख की फिरौती मांग की है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बता दें कि पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है की फैजान खान ने ही शाहरुख खान के बंगले में फोन किया था। दरअसल फैजान खान ने कुछ दिन पहले ही अपने मोबाइल के खोने का दावा किया है और इसकी शिकायत 2 नवंबर को पुलिस में करने की बात कही है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- मलयालम अभिनेता निविन पॉली को यौन उत्पीड़न मामले में मिली क्लीन चिट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड