Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs SA: भारतीय महिला टीम ने टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को दी करारी शिकस्त

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत हासिल कर ली है।
IND vs SA

IND vs SA: चेन्नई के एम ए चिदंबरम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकमात्र टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच के चौथे दिन भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया। फॉलोऑन मिलने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में अच्छा संघर्ष किया, लेकिन वह भारत के खिलाफ बड़ी बढ़त नहीं ले सकी और 373 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी के लिहाज से भारत को 37 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। दूसरी पारी में शुभा सतीश 13 और शेफाली वर्मा 24 रन बनाकर नाबाद रहीं।

स्नेह राणा ने चटकाए कुल 10 विकेट
भारतीय महिला तेज गेंदबाज स्नेह राणा ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। राणा ने 25.3 ओवर की गेंदबाजी में 77 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। जब उन्होंने पहली ही पारी में आठ विकेट चटका दिए थे, तभी लगभग यह तय हो गया था कि वे कम से कम दस विकेट मैच में पूरे कर सकती हैं। साथ ही साउथ अफ्रीका को फॉलोआन भी मिल गया, इससे उन्हें तुरंत ही फिर से बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। स्नेह राणा ने दूसरी पारी में भी दो विकेट चटकाए और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट झटक लिए। स्नेह राणा के अलावा भारत की केवल झूलन गोस्वामी ही हैं जिन्हें एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए थे।

इस डाइट को फॉलो कर रोहित-विराट ने जीता T 20 वर्ल्ड कप, खुल गया फिटनेस का राज

भारत ने दस विकेट से अफ्रीका को हराया
इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 603 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसमें शेफाली वर्मा का दोहरा शतक और स्मृति मंधाना की शतकीय पारी शामिल रही। वहीं जेमिमा रॉड्रिक्स, हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष ने अर्धशतक जमाया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 266 रन पर ही सिमट गई, इसलिए उन्हें फॉलोआन का सामना करना पड़ा। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 373 रन बनाए थे। यानी भारत को केवल 37 रनों का टारगेट मिला, जिसे उसने बिना किसी विकेट के नुकसान के हासिल कर मुकाबले को दस विकेट से अपने नाम कर लिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात