Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND Vs BAN: खराब रोशनी और बारिश की वजह पहले दिन का खेल जल्द हुआ खत्म, फेंके गए 35 ओवर

IND Vs BAN 2nd Test Day 1: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है।
IND Vs BAN 2nd Test Day 2

IND Vs BAN 2nd Test Day 1: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। खराब रोशनी और बारिश की वजह से दूसरे टेस्ट के पहले दिन मात्र 35 ओवरों का खेल हो सका।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं।

आकाश दीप ने दिया बांग्लादेश को पहला झटका

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने इस मुकाबले में ठोस शुरूआत की। लेकिन इस मैच में अपना पहला ओवर करने आए आकाश दीप ने बांग्लादेश को पहला झटका दिया। जब बांग्लादेश ने 26 रन बनाए थे, तभी आकाश दीप ने जाकिर हसन को 0 के निजी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के हाथों स्लिप में कैच करवाया।

आकाश दीप ने 29 रनों के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया और शादमान इस्लाम को उनके 24 रनों के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। दोनों सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद बांग्लादेश ने संभलकर खेलना शुरू किया। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमीनुल हक ने पारी को संभाला, लेकिन लंच के तुरंत बाद अश्विन ने बांग्लादेश को कप्तान शांतो को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। शांतो 31 रन बनाकर आउट हुए।

बारिश व खराब रोशनी की वजह से दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। मोमीनुल हक 40 व मुशफिकुर रहीम 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारतीय टीम ने इस मैच में टीम में कोई बदलाव नहीं किया, भारतीय टीम चेन्नई टेस्ट मैच जीतने वाली टीम के साथ ही इस मैच में भी मैदान में उतरी। वहीं बांग्लादेश ने इस मैच में अपनी टीम में दो परिवर्तन किए हैं। बांग्लादेश टीम ने इस मैच में तैजुल इस्लाम व खालिद अहमद को मौका दिया है।

ये भी पढ़ें- ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से लिया संन्यास, इस IPL टीम के बने मेंटर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग