श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

IND vs AUS Semifinal Dubai Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बॉलिंग के लिए मैदान पर उतरेगी।
IND vs AUS Semifinal Match

IND vs AUS Semifinal Match: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बॉलिंग के लिए मैदान पर उतरेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जोकि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आज जीतने वाली टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जिसका फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से किसी एक से होगा।

कैसी है पिच रिपोर्ट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तानी पिचों पर 300 से ज्यादा के स्कोर बनते रहे हैं। मगर दुबई की पिच बहुत स्लो रही है, पूरे टूर्नामेंट में यहां अब तक कोई टीम 250 का स्कोर नहीं छू पाई है। पिछले तीनों मैचों में देखा गया है कि पिच जैसे-जैसे पुरानी होगी, वैसे-वैसे स्पिन गेंदबाजी को ज्यादा मदद मिलने लगेगी। यह चीज भारत के पक्ष में जा सकती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास स्पिनरों की कमी है, जबकि भारत 5 क्वालिटी स्पिन गेंदबाजों के साथ दुबई आया था।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

एक्यूवेदर अनुसार आज यानी 4 मार्च को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच क दौरान दुबई का तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शाम तक तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, वहीं आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। हालांकि पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बता दें कि अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 151 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें 84 बार ऑस्ट्रेलिया और 57 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है। उनके 10 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला था। चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी आखिरी भिड़ंत साल 2009 में हुई थी, जिसका कोई परिणाम नहीं निकल पाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक उनकी कुल 3 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से एक बार भारत, एक बार ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा है। वहीं उनके एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती। 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:

कूपर कोनली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर संघा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य