Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत के सामने पानी-पानी हो गया न्यूजीलैंड 20 साल बाद

9

ICC वर्ल्ड कप में भारत की जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली है। लगातार 5वीं जीत हासिल करने के साथ ही भारत ने अंक तालिका में टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया है। न्यूजीलैंड की टीम इस हार के बाद अब दूसरे स्थान पर आ गई है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है। ऑस्ट्रेलिया चौथे जबकि पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है। भारत ने 274 रन का लक्ष्य दो ओवर शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट ने शानदार प्रर्दशन कर इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने 95 रन की बेहतरीन पारी खेली। शमी ने इससे पहले 5 विकेट लिए थे। भारत के लिए सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म हो गया है।

भारत आखिरी बार विश्व कप 2003 में न्यूजीलैंड से आईसीसी इवेंट में जीता था। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में धोनी का रनआउट और भारत की हार भला कौन भूल सकता है। WTC की ट्रॉफी भी केन विलियमसन की टीम ले उड़ी, लेकिन आज भारत ने इतिहास पलट दिया। भारत ने मोहम्मद शमी (54/5) की गेंदबाजी के बाद विराट कोहली (95), रोहित (46) और आखिरी समय में रविंद्र जडेजा (नाबाद 39) की जबरदस्त बैटिंग के दम पर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला में यह हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। न्यूजीलैंड के 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दमदार आगाज किया।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले प्लेयर

21 – सचिन तेंदुलकर

12 – कुमार संगकारा

12 – शाकिब अल हसन

12 – विराट कोहली

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा