Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया लेकिन…, सिल्वर जीतने के बाद नीरज का आया पहला रिएक्शन

भारत को (Javelin Throw) स्पर्धा में सिल्वर मेडल मिला है। इस स्पर्धा का गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम को मिला है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतवासियों को अगर गोल्ड मेडल की किसी से सबसे ज्यादा उम्मीद थी तो वह नीरज चोपड़ा थे। हालांकि...
Neeraj Chopra Reaction|shreshth bharat

Neeraj Chopra Reaction: भारत को (Javelin Throw) स्पर्धा में सिल्वर मेडल मिला है। इस स्पर्धा का गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम को मिला है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतवासियों को अगर गोल्ड मेडल की किसी से सबसे ज्यादा उम्मीद थी तो वह नीरज चोपड़ा थे। हालांकि, स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज पेरिस ओलंपिक में गोल्ड से चूक गए।

उन्होंने 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर हासिल किया। यह उनका सीजन बेस्ट थ्रो रहा। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो लगाया और गोल्ड अपने नाम किया। नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया।

नीरज चोपड़ा ने कही ये बात 

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा कि ‘जब भी हम देश के लिए पदक जीतते हैं तो हम सभी खुश होते है। अब खेल को बेहतर बनाने का समय आ गया है।

विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? आज कोर्ट करेगा सुनवाई; हरीश

हम अपनी टीम के साथ बैठकर चर्चा करेंगे और अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अच्छा खेला।प्रतियोगिता अच्छी थी, लेकिन हर एथलीट का अपना दिन होता है, आज अरशद का दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया लेकिन कुछ चीजों पर ध्यान देने और काम करने की जरुरत है।

हमारा राष्ट्रगान आज भले ही नहीं बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में यह कहीं और जरूर बजाया जाएगा’।

नीरज ने बनाया कीर्तिमान (Neeraj Chopra Reaction)

नीरज का पेरिस में दूसरा थ्रो (89.45) ही एकमात्र वैध थ्रो रहा। उनके पांच प्रयास फाउल रहे। लेकिन नीरज ने सिल्वर हासिल करने के बाद भी एक कीर्तिमान अपने नाम किया है।

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाक के नदीम को मिला गोल्ड

वह लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही