Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? आज कोर्ट करेगा सुनवाई; हरीश साल्वे रखेंगे पक्ष

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर कोर्ट आज सुनवाई करेगा। बता दें कि पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दिए जाने के बाद फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अपील दायर की थी, जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया था।
Vinesh Phogat Disqualification| SHRESHTH BHARAT

Vinesh Phogat Disqualification: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर कोर्ट आज सुनवाई करेगा। बता दें कि पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दिए जाने के बाद फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अपील दायर की थी, जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया था।

इस याचिका में विनेश ने संयुक्त सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग उठाई है। इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे आज दोपहर 1 बजे IST कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में विनेश फोगाट का प्रतिनिधित्व करेंगे। फोगाट ने अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ बुधवार को CAS में अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए।

गुरुवार को होनी थी सुनवाई

बता दें कि सेमीफाइनल में विनेश से हारने वाली क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज ने फाइनल में उनकी जगह ली है। इस मामले में पहले गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन भारतीय दल ने सुनवाई के लिए भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए समय की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई शुक्रवार यानी आज के लिए स्थगित कर दी थी।

महिला रेसलर अंतिम पंघाल की बढ़ी मुश्किलें, IOA लेगी कड़ा एक्शन

Vinesh Phogat Disqualification: CAS आज करेगा सुनवाई

Court of Arbitration for Sport (CAS) दुनिया भर में खेलों के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। CAS का काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना होता है। इसका मुख्यालय लॉजेन, स्विट्जरलैंड में है और इसकी अदालतें न्यूयॉर्क शहर, सिडनी और लॉजेन में स्थित हैं। बता दें कि अस्थायी अदालतें वर्तमान ओलंपिक मेजबान शहरों में भी स्थापित की जाती हैं।

Vinesh Phogat Disqualification: मिल सकती है दूसरी तारीख

सूत्रों की मानें तो भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और किंग्स काउंसिल हरीश साल्वे इस केस में CAS के सामने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से पेश होने वाले हैं।

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाक के नदीम को मिला गोल्ड

बताया जा रहा है कि फैसला आज ही आ सकता है, लेकिन अगर कोर्ट को लगता है कि इस मामले में और सुनवाई की जरूरत है तो वो अगली तारीख दे सकती है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि कोर्ट उसी दिन अपना फैसला सुना देती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा