Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ में नहीं है सबकुछ ठीक? इस विदेशी खिलाड़ी से साझा की दिल की बात

नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पंड्या सरनेम और शादी की तस्वीरें हटाई। हालांकि, जब एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें रिस्टोर की तब जाकर फैंस ने राहत की सांस ली...
Hardik pandya opens up with ricky ponting about his family amid divorce rumours with natasa stankovic

Hardik Pandya-Ricky Ponting: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेटर और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक की तलाक की अफवाहें बीते कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इन अफवाहों को हवा तब मिली, जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पंड्या सरनेम और शादी की तस्वीरें हटाई। हालांकि, जब एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें रिस्टोर की तब जाकर फैंस ने राहत की सांस ली।

हाल ही में हार्दिक पंड्या ने अपने परिवार को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप मैच से पहले हार्दिक और कई भारतीय खिलाड़ियों ने रिकी पोंटिंग (Hardik Pandya-Ricky Ponting) से मुलाकात की। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और वर्तमान दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने हार्दिक से मिलने से पहले अपने डीसी टीम के साथियों अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत से बातचीत की।

कैसा चल रहा है हार्दिक पंड्या का निजी जीवन?

दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो आईसीसी के यूट्यूब ‘ए डे इन रिकी पोंटिंग्स लाइफ’ में है। बातचीत के दौरान रिकी पोंटिंग ने हार्दिक पंड्या से पूछा,”सब कुछ कैसा चल रहा है? परिवार कैसा है?” जिसके जवाब में क्रिकेटर ने कहा कि सबकुछ अच्छा है, सब बढ़िया चल रहा है।

यह भी पढ़ें- नताशा ने किया ये वीडियो पोस्ट तो लोगों का फूटा गुस्सा, पूछा इतना ड्रामा क्यों?

तलाक की खबरों पर कपल ने नहीं दिया रिएक्शन

कुछ दिन पहले ही नताशा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हार्दिक के साथ अपनी सारी तस्वीरें रीस्टोर कर दी थीं, जिसमें उनकी शादी और वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शामिल थीं। नताशा और हार्दिक दोनों ने ही अपने तलाक की अफवाहों पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

लॉकडाउन में रचाई थी शादी

बता दें कि नताशा और हार्दिक ने मई 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी और वे तीन साल के बेटे अगस्त्य पांड्या के माता-पिता हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती