Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अर्शदीप के बारे में पाक क्रिकेटर के खराब बोल, हरभजन ने लगा दी क्लास

आखिरी ओवर किसे दिया जाएगा इसको लेकर बोलना शुरू किया और उन्होंने भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बारे में एक विवादित बयान दिया।
India vs Pakistan

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी फैन्स नाराज हैं तो वहीं, मैच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने एक विवादित बयान दिया। दरअसल, कामरान अकमल लाइव थे। इस दौरान पर वो टीवी पर भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में बोल रहे थे। तभी उन्होंने आखिरी ओवर किसे दिया जाएगा इसको लेकर बोलना शुरू किया और उन्होंने भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बारे में एक विवादित बयान दिया।

इस विवादित बयान के बाद बवाल मच गया। वहीं, इस बयान के बाद भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने कामरान अक्ल को लताड़ लगाई।

हालांकि, इस बयान के बाद जब हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को खरी-खोटी सुनाई तो उन्होंने अपने बयान को लेकर मांफी मांगते हुए ट्वीट (x) किया।

आपको बता दें, टी-20 विश्व कप के आठ मुकाबलों में भारत की यह पाकिस्तान पर सातवीं और वनडे-टी-20 विश्व कप को मिलाकर 16 मुकाबलों में पाकिस्तान की ये 15वीं हार थी। इससे पहले भारत विश्व कप 50-50 में भी पाकिस्तान से कभी नहीं हारा है।

रविवार को हुए मैच में टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी की। भारत ने 119 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम को 120 रन बनाने थे। लेकिन पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 113 रन ही बना सकी। और इसी तरह भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया।

यह भी पढ़े- IND VS PAK: पूर्व भारतीय कोच ने रिषभ पंत को किया सम्मानित, जानें वजह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग