Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

14 साल में हुई शादी, 18 साल की उम्र में बनी मां, कांस्टेबल पति ने दिया साथ, ऐसे बनी IPS Officer

अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से इंसान हर नामुमकिन को मुमकिन कर देता है। आज हम आपको ऐसी ही एक कहानी से...
UPSC Success Story Married at the age of 14 became a mother at the age of 18 constable husband supported her know how she became an IPS officer

UPSC Success Story: मनुष्य अगर चाहे तो कुछ भी कर सकता है। इंसान के अंदर जब कुछ करने की चाह हो तो राह अपने आप मिल ही जाती है। अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से इंसान हर नामुमकिन को मुमकिन कर देता है। आज हम आपको ऐसी ही एक कहानी से रूबरू कराने वाले हैं। ये कहानी है आईपीएस एन. अंबिका की जो तमिलनाडु की रहने वाली हैं। अंबिका की शादी महज 14 साल की उम्र में करा दी गई।

14 साल की उम्र में हुई अंबिका की शादी

उनकी शादी एक पुलिस कांस्टेबल से हुई थी। केवल 18 साल की उम्र में ही वो दो बेटियों की मां बन चुकी थीं। हालांकि, उन्होंने अपनी मेहनत और लग्न के दमपर अपने सपने को पूरा किया (UPSC Success Story) और IAS ऑफिर बनीं। उनके इस सफर में उनके पति ने पूरा साथ दिया। जी हां, अंबिका ने आईपीएस बनने का सफर क्लास 10th की पढ़ाई पूरी होने के बाद देखा था। उन्होंने अपना हार नहीं मानी और एक निजी संस्थान से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और यूपीएससी की तैयारी के लिए चेन्नई चली गईं।

चुनौतियों से भरे सफर में मिला पति का साथ

उनके इस सफर में उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया और अंबिका के IPS बनने के सपने को साकार होने दिया। इस बीच उनके पति ने अपनी निजी और प्रोफेशनल दोनों ही जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। दोनों बच्चों का पालन-पोषण किया। हालांकि, अंबिका के लिए आईपीएस बनने की राह उतनी आसान नहीं थी, उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- अर्शदीप के बारे में पाक क्रिकेटर के खराब बोल, हरभजन ने लगा दी क्लास

तीन बार यूपीएससी में असफल होने के बाद अंबिका के पति ने उन्हें घर वापस आने की सलाह दी, लेकिन अंबिका ने हार नहीं मानी और उन्होंने अपने सपने को पूरा किया। साल 2008 में अपने चौथे प्रयास में आखिरकार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली और IPS Officer बन गई। बता दें कि महाराष्ट्र कैडर में तैनात, वह वर्तमान में मुंबई में पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग