श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Gujarat Titans और CSK में कौन बनेगा चैंपियन

csk-vs-gt-ipl-2023-qualifier-1-chennai-super-kings-face-evenly-matched-gujarat-titans

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया आईपीएल का फाइनल बारिश के कारण धुल गया लेकिन अच्छी बात ये है कि इस मैच के लिए एक दिन और रिजर्व था. यानी कल ना हो पाए इस मैच को आज फिर से खेला जायेगा.

कयास लगाए जा रहे है कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये आखिरी आईपीएल होगा लेकिन ये केवल कयास है आखिरी सच नहीं. चेन्नई की टीम ये ट्राफी जीतकर धोनी को शानदार विदाई देनी चाहेगी. वहीं गुजरात टाइटंस लगातार दो बार ट्राफी जीतना चाहेगी.

गुजरात की टीम बेहद मजबूत है. जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल, राशिद खान, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा जैसे मैच विनर खिलाड़ी है.

वहीं चेन्नई के पास ऋतुराज गायकवाड़, कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, रविंद्र जडेजा,  धोनी जैसे शानदार खिलाड़ी है.

इस फाइनल मैच के बड़े रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. ये मैच गुजरात के अहमदाबाद में खेला जा रहा था लेकिन बारिश के कारण कल ये मैच शुरू भी नहीं हो सका जिसके बाद ये आज खेला जायेगा.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका