श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नए संसद भवन के उद्घाटन पर पीएम मोदी का संबोधन

modi1_1593450830

आखिरकार देश को उसका नया संसद भवन मिल ही गया. 28 मई को देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम ने देश को संबोधित किया. और इस भवन को बनाने वाले श्रमिकों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें स्मृति चिंह्न भी सौंपे. पीएम मोदी ने समारोह से पहले सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया. इसके बाद पीएम ने नए संसद भवन में लोकसभा स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना की. सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम ने तमिलनाडु के विभिन्न आदिनम संतो का आशीर्वाद भी प्राप्त किया.

नए संसद भवन के उद्घाटन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘ देश की विकास यात्रा में कुछ पल अमर हो जाते हैं. 28 मई ऐसा ही दिन है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक भवन नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है. आज का दिन देश के लिए शुभअवसर है. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश अमृतमहोत्सव मना रहा है. इस अमृतमहोत्सव में भारत के लोगों ने अपने लोकतंत्र को संसद के इस नए भवन का उपहार दिया है. आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्वपंथ प्रार्थना हुई, मैं सभी देशवासियों को भारतीय लोकतंत्र के इस स्वर्णिम पल की बधाई देता हूं. ’

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी भी है. लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था नहीं बल्कि एक संस्कार है, एक विचार है. एक परंपरा है.

 

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका