Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत के खिलाफ टी20 के ल‍िए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का एलान, जानें किसे मिला मौका

England Playing XI for 1st T20I VS India: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा। पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है।
England Playing XI for 1st T20I VS India

England Playing XI for 1st T20I VS India: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा। पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 

फिल सॉल्ट और बेन डकेट करेंगे पारी की शुरुआत

बता दें कि इंग्लैंड की ने मैच से एक द‍िन पहले प्लेइंग 11 की घोषणा की है। वहीं, पहले टी 20 मैच में फिल सॉल्ट विकेटकीपिंग करेंगे और बेन डकेट के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। कप्तान जोस बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे। इसके अलावा प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को दी गई है और टीम एकमात्र स्पिनर आदिल रशीद को जोड़ा गया है। 

वहीं, जोफ्रा आर्चर ने भारत के खिलाफ 4 साल बाद वापसी करेंगे। उन्होंने भारतीय धरती पर आखिरी बार 20 मार्च 2021 को टी20 मैच खेला था। वह अपनी तेज रफ्तार की गेंदों से भारतीय टीम के ल‍िए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। 

पहले T20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI:

बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

इंग्लैंड का भारत दौरा

पहला टी20- 22 जनवरी- कोलकाता
दूसरा टी20- 25 जनवरी- चेन्नई
तीसरा टी20- 28 जनवरी- राजकोट
चौथा टी20- 31 जनवरी- पुणे
पांचवा टी20- 2 फरवरी-  मुंबई

ये भी पढ़ें- Team India की जर्सी पर पाकिस्तान का नहीं छपेगा नाम, BCCI का PCB को सख्त संदेश

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग