Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

DCvsLSG: दिल्ली ने दिखाया दम, रोमांचक मैच में 19 रनों से हारी लखनऊ

IPL 2024 | DC | LSG | KL Rahul | Rishabh Pant | DC vs LSG

DC vs LSG Live Score: IPL 2024 का 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रनों से हरा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए। लखनऊ को इस मैच को जीतने के लिए 209 रन बनाने थे लेकिन लखनऊ की टीम 189 रन ही बना सकी।

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरूवात बेहद खराब रही । केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक का खराब फॉर्म एक बार फिर जारी रहा, केएल राहुल ने 5 व डिकॉक ने 12 रन बनाए। टीम की ओर से निकोलस पूरन ही एक ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों का डट कर सामना किया। पूरन ने 27 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला पाए। टीम के लिए अरशद खान ने भी 58 रन बनाए।

दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा ने घातक गेंदबाजी की और लखनऊ के शुरूवाती बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। ईशांत ने अपने कोटे के चार ओवरों में 34 रन देकर तीन विकेट झटके। खलील ने भी टीम के लिए एक विकेट हासिल किया। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने एक-एक विकेट झटके।

इस हार के साथ लखनऊ का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट चुका है। इस जीत के साथ दिल्ली अभी प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को जिंदा रखा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात