Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

DC VS KKR: केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से दी मात

KKKKK

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 29 अप्रैल को आईपीएल का 47वां मुकाबला ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि दोनों कप्तानों को अपने फैसले के मुताबिक ही इनिंग खेलने को मिली। टॉस हारने के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम अगर जीतते भी तो फील्डिंग ही करते। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन ऋषभ पंत ने कहा कि हम बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।

KKR ने बनाए 157 रन, फिलिप सॉल्ट रहे हीरो

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिलिप सॉल्ट मैच के हीरो रहे। उन्होंने 33 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों के दम पर 68 रन की पारी खेली। केकेआर ने 16.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 23 गेंदों पर 26 बनाए और दोनों ही नाबाद रहे।

केकेआर के सामने बिखर गई दिल्ली की टीम

दिल्ली की टीम केकेआर की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऋषभ पंत और कुलदीप यादव ने ही थोड़े बहुत रन जुटा पाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 27 और कुलदीप यादव ने 35 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, खलील अहमद, मुकेश कुमार

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा