Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चैपियंस ट्रॉफी खेलने पाक नहीं जाएगी टीम इंडिया, तो PCB करेगा इस बड़े टूर्नामेंट…

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा। 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। BCCI पिछले कई टूर्नामेंट में यह साफ-साफ...
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा। 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। BCCI पिछले कई टूर्नामेंट में यह साफ-साफ कह चुका है कि टीम इंडिया किसी भी मैच को खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। अब इसी बात को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ सख्ती करने का विचार कर रहा है। पीसीबी ने कहा कि यदि भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं आएगा तो पीसीबी भारत की सह मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का बहिष्कार करेगी।

पाकिस्तान में हो रहा है चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन

पाकिस्तान भारतीय टीम को अपने यहां खेलने के लिए बुलाने पर तुला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा। पहला मैच कराची में खेला जा सकता है। 8 टीमों के बीच होने वाले इस आईसीसी मेगा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा।

NTA ने CUET-UG परीक्षा की नई तारीख का किया एलान, जानें कब होगी

दुबई में अपने मैच खेल सकती है टीम इंडिया

BCCI की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन संकेत साफ है कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाकर नहीं खेलेगी। दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक रिश्तों की वजह से भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाती है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि भारतीय टीम दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच खेलेगी।

ट्रंप पर होगा हमला, तीन महीने पहले ही पादरी ने कर दी थी भविष्यवाणी

2026 T20 World Cup का बहिष्कार करेगा पाक


पाकिस्तान के एक न्यूज में छपी रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान नहीं आता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस पर एक्शन ले सकता है। यह कहा जा रहा है कि अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने नहीं आती है तो पाकिस्तान भी भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले 2026 टी20 वर्ल्डकप का बहिष्कार करेगी।

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग