Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NTA ने CUET-UG परीक्षा की नई तारीख का किया एलान, जानें कब होगी

CUET UG New Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने CUET-UG की परीक्षा को लेकर बड़ा एलान किया है। एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए 19 जुलाई को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है...
CUET UG New Exam Date

CUET UG New Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने CUET-UG की परीक्षा को लेकर बड़ा एलान किया है। एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए 19 जुलाई को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है। बता दें, परीक्षा पूरी होने के बाद NTA ने 7 जुलाई को आंसर-की जारी की थी। साथ ही घोषणा की थी कि यदि परीक्षा से संबधित छात्रों द्वारा की गई शिकायत सही मिली तो 15 से 19 जुलाई के बीच दोबारा से परीक्षा कराई जाएगी।

NTA ने जारी की अधिसूचना

दरअसल, NTA ने रविवार को दोबारा परीक्षा कराने की अधिसूचना जारी कर दी, लेकिन परिणाम की घोषणा पर अभी भी चुप्पी साधी हुई है, जोकि पहले से ही दो हफ्ते लेट हो चुकी है। बता दें, यह देरी तब हुई, जब नीट और नेट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद जारी है।

दूसरी भाषा में वितरित किए थे प्रश्न पत्र

NTA सूत्रों के मुताबिक, अभ्यर्थियों द्वारा चुनी गई भाषा से दूसरी भाषा में प्रश्नपत्रों का वितरण होना दोबारा परीक्षा का एक कारण बताया गया, जिसके लगभग 1000 अभ्यर्थी छह राज्यों में फैले हुए हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘कुछ शिकायतों में गलत प्रश्नपत्र वितरित होने के कारण समय की हानि शामिल है।’ एनटीए जिन 1,000 सीयूईटी-यूजी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कर रहा है, उनमें से कुल 250 अभ्यर्थी हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल से हैं, जो नीट-यूजी प्रश्नपत्र के कथित लीक के लिए भी जांच के दायरे में आते हैं।

इस शख्स के नाम है सबसे लंबे समय तक नौकरी करने का रिकॉर्ड, जानकर चौंक जाएंगे

रविवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी (यूजी) 2024 परीक्षा के संबंध में 30 जून, 2024 तक अभ्यर्थियों से प्राप्त शिकायतों के साथ-साथ 7-9 जुलाई के बीच ऑनलाइन भेजी गई शिकायतों की जांच की गई।

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए थे ग्रेस मार्क्स

पांच मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के दौरान भी गलत प्रश्नपत्र वितरित किया गया था, जिसके कारण एनटीए ने समय की हानि के कारण ग्रेस मार्क्स दिए थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में विरोध और मुकदमेबाजी के बाद एजेंसी ने ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिया और दोबारा परीक्षा कराने का आदेश जारी किया था।

यशस्वी के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप