Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस भारतीय बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन

India vs Zimbabwe T20I Series: भारत ने जिम्बाब्वे को पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में 42 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार चार मैच जीते...
Shubman Gill

India vs Zimbabwe T20I Series: भारत ने जिम्बाब्वे को पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में 42 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार चार मैच जीते। शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए? अगर नहीं तो आइए जानते हैं…

कप्तान शुभमन गिल का दिखा जलवा

भारत और जिम्बाब्वे की बीच हुई सीरीज में सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से आए। उन्होंने पांच मैचों में ओपनिंग करते हुए 125.93 के स्ट्राइक रेट के साथ 170 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 42.50 रहा। शुभमन ने सीरीज में 20 चौके और 5 छक्के लगाए। गिल के बाद यशस्वी जायसवाल का नंबर आता है। उन्होंने महज तीन पारियों में 165.88 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका औसत 70.50 का रहा।

चैपियंस ट्रॉफी खेलने पाक नहीं जाएगी टीम इंडिया, तो PCB करेगा इस बड़े टूर्नामेंट…

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के Dion Myers हैं, जिन्होंने 33.50 के औसत और 114.53 के स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए। इसके बाद चौथे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ (133 रन), जबकि पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा (124 रन) हैं। अभिषेक ने इसी सीरीज का इकलौता शतक जमाया।

शुभमन गिल के नाम सबसे ज्यादा फिफ्टी

बता दें कि सीरीज में शुभगम गिल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज है। उन्होंने 5 मैचों में 2 हाफ सेंचुरी लगाई, जो सबसे ज्यादा है। उनके अलावा, यशस्वी, मायर्स, गायकवाड़ और संजू सैमसन ने एक-एक अर्धशतक बनाया है। गिल ने सीरीज में सबसे ज्यादा चौके भी लगाए हैं।

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा