Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ind vs Ban: बांग्लादेश की दूसरी पारी 146 रनों पर सिमटी, भारत को जीत के लिए 95 रन की जरूरत

IND vs BAN 2nd Test Day 5: कानपुर में दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने बांग्लादेश को 146 रनों पर समेट दिया। चौथे दिन 26/2 से आगे खेलते हुए बांग्लादेश ने लगातार विकेट खोना जारी रखा।
ind vs ban 2nd test day 5

IND vs BAN 2nd Test Day 5: कानपुर में दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने बांग्लादेश को 146 रनों पर समेट दिया। चौथे दिन 26/2 से आगे खेलते हुए बांग्लादेश ने लगातार विकेट खोना जारी रखा। शादमान इस्लाम ने 50 और मुशफिकुर रहीम ने 37 रन बनाए। बांग्लादेश ने 94 रनों की बढ़त ले ली है, जबकि भारत को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 95 रनों की जरूरत है।

बांग्लादेश की टीम 146 रन पर ढेर हो गई है। जसप्रीत बुमराह ने मुशिफिकुर रहीम को 37 रन पर आउट कर दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने कुल 94 रन की बढ़त हासिल कर ली है। अब भारत को जीत के लिए 95 रन की जरूरत है। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए हैं। उनके अलावा आकाश दीप ने एक विकेट लिया। इसके साथ ही पहले सत्र का खेल भी समाप्त हो गया है और भारत ब्रेक के बाद अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए उतरेगा।

मोमिनल हक (0) और शादमान इस्लाम (7) से अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत की। मोमिनुल ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के शिकार बने। शांतो और शादमान ने 25वें ओवर में 50 रन की साझेदारी पूरी की। शांतो 19 रन बनाकर ड्रिंक्स ब्रेक के ठीक बाद पारी के 28वें ओवर में पवेलियन लौट गए। उनकी पारी में दो चौके शामिल थे। कप्तान को बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने आउट किया।

शांतो ने शादमान के साथ मिलकर 84 गेंदों में 55 रनों की शानदार साझेदारी की थी। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शादमान इस्लाम ने 97 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 29वें ओवर में शादमान इस्लाम 50 रन बनाकर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप की गेंद पर आउट हुए, तब टीम का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 93 रन था। मेहदी हसन मिराज अनुभवी मुशफिकुर रहीम के साथ क्रीज पर थे। 34वें ओवर में जडेजा की गेंद पर रहीम ने चौका लगाकर बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया

118 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की टीम ने अपना आठवां विकेट खो दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मेहदी हसन को नौ रन पर आउट कर दिया।
41वें ओवर में तेज गेंदबाज बुमराह ने तैजुल इस्लाम को 0 रन पर आउट कर दिया। तब मेहमान टीम का स्कोर 130 रन था। तीसरी पारी का आखिरी विकेट 146 के स्कोर पर गिरा जब बुमराह ने मुशिफिकुर को 37 रन बनाने के बाद आउट किया।

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया नया कीर्तिमान, रचा इतिहास

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड