श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Asian Games: ड्रेसेज स्पर्धा में भारत को पदक, अनुष ने जीता कांस्य

AN

भारत के अनुश अगरवाला ने गुरुवार को हांगझोऊ एशियाई खेलों में घुड़सवारी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।  ‘एट्रो’ पर घुड़सवारी कर रहे अनुश ने 73.030 अंक जुटाए, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह उन्होंने एशियाड में अपना दूसरा पदक हासिल किया। इससे पहले अनुश अगरवाला ने छेदा, दिव्यकृति सिंह और सुदिप्ती हाजेला के साथ मिलकर भारत को 41 साल के बाद ड्रेसेज टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाया था। मलयेशिया के कबील अम्बक ने 75.780 अंक के कुल स्कोर से स्वर्ण पदक और हॉन्गकॉन्ग के जैकलीन सिऊ ने 73.450 अंक से रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में शामिल अन्य भारतीय हृदय विपुल छेदा पदक स्पर्धा तक नहीं पहुंच सके और बाहर हो गये। बुधवार को हृदय ने क्वालिफाइंग में पहला स्थान हासिल किया था।

भारत का यह एशियाई खेलों के घुड़सवारी के व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में 37 वर्षों में पहला पदक है। घुड़सवारी की यह स्पर्धा एशियाई खेलों में 1986 से आयोजित की जा रही है। तब से अब तक 37 वर्षों में भारत ने पहली बार व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा कोई भी पदक जीता है। अनुश ने इतिहास रच दिया।

एक नजर-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

West Bengal UCC
West Bengal UCC: पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, आज सरकार बताएगी पूरा रोडमैप; गुजरात-उत्तराखंड मॉडल पर होगा अमल
Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन