Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विनेश फोगाट के मेडल मामले की सुनवाई पूरी, कल तक आ सकता है फैसला

Vinesh Phogat Medal Case Hearing Complete: पेरिस ओलंपिक में भारत अब तक 5 मेडल जीत चुका है। इनमें चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल है। विनेश फोगाट के मेडल मामले की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है।
Vinesh phogat medal case hearing complete

Vinesh Phogat Medal Case Hearing Complete: पेरिस ओलंपिक में भारत अब तक 5 मेडल जीत चुका है। इनमें चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल है। विनेश फोगाट के मेडल मामले की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। वहीं, इस मामले पर फैसला 9 या 10 अगस्त तक आ सकता है।

विनेश की तरफ से सुनवाई के दौरान दिए गए ये चार तर्क

1. विनेश ने दलील दी कि उन्होंने कोई धोखाधड़ी नहीं की।

2. उनका वजन बढ़ना शरीर की नेचुरली रिकवरी प्रक्रिया के कारण था।

3. विनेश ने दलील में कहा कि अपने शरीर की देखभाल करना एथलीट का मौलिक अधिकार है।

4. विनेश की ओर से ये भी तर्क दिया गया कि प्रतियोगिता के पहले दिन उसके शरीर का वजन निर्धारित सीमा से कम था। वजन केवल रिकवरी के कारण बढ़ा और यह धोखाधड़ी का मामला नहीं है। अपने शरीर को स्वस्थ होने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करना उनका मौलिक अधिकार है।

विनेश ने 7 अगस्त को किया था आवेदन दायर

CAS ने शुक्रवार को कहा, “भारतीय पहलवान विनेश फोगाट द्वारा 7 अगस्त 2024 को एक आवेदन दायर किया गया था, जिसमें महिला फ़्रीस्टाइल 50 किग्रा प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक मैच से पहले उनके दूसरे वेट-इन में असफल होने के कारण यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) द्वारा उन्हें बदलने के निर्णय के संबंध में आवेदन किया गया था।”

क्यूबा की लोपेज को हराकर फाइनल में किया था प्रवेश

भारतीय पहलवान फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा स्पर्धा में क्यूबा की लोपेज को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

फोगाट ने ‘तत्काल अंतरिम उपायों’ की मांग नहीं की

सीएएस ने अपने बयान में कहा, “फोगाट ने शुरू में सीएएस एड हॉक डिवीजन से चुनौती दिए गए निर्णय को रद्द करने और फाइनल मैच से पहले एक और वजन करने का आदेश देने के साथ-साथ यह घोषणा करने की मांग की थी कि उन्हें फाइनल में भाग लेने के लिए योग्य घोषित किया जाए।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड