Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रोहित के टी20 से संन्यास के बाद अब किसे मिलेगी टीम की कमान… चर्चे में ये नाम

Next Indian Captain In T20I रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टीम की टी20 कमान किसे दी जाए, अब फैंस के बीच यह चर्चा होने लगी है। अब सवाल उठने लगा है कि T20I का कप्तान किसे बनाया जाए...
After Rohit Sharma's retirement, Hardik, Suryakumar Yadav and Bumrah can become T20 captains

Next Indian Captain In T20I: T20 World Cup 2024 में धमाकेदार जीत के साथ भारतीय टीम दिग्गज बल्लेबाज और टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने T20I से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उनके संन्यास के बाद भारतीय टीम की टी20 कमान किसे दी जाए, अब फैंस के बीच यह चर्चा होने लगी है। अब सवाल उठने लगा है कि T20I का कप्तान किसे बनाया जाए। इसी बीच भारतीय टीम के पांच खिलाड़ियों के नामों पर चर्चा जारी है, जिन्हें टी20 इंटरनेशनल की कमान दी जा सकती है।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या को टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक इंटरव्यू में टी20 इंटरनेशनल की कप्तानी के सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि कप्तानी का फैसला चयनकर्ता करेंगे और हम उनके साथ चर्चा करने के बाद इसकी घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि, आपने हार्दिक को लेकर बोला, उनके फॉर्म को लेकर कई सवाल थे लेकिन हमने और चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा दिखाया और उन्होंने वर्ल्डकप में खुद को साबित भी किया।

IND vs SA: भारतीय महिला टीम ने टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को दी करारी शिकस्त

ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को भी टीम इंडिया का भविष्‍य का कप्‍तान माना जा रहा है। 2022 के अंत में रोड एक्‍सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऐसे में वह करीब 16 महीने क्रिकेट से दूर रहे थे। IPL 2024 से पहले पंत ने वापसी की। इसके बाद उन्‍होंने T20 World Cup 2024 में शानदार प्रदर्शन किया।

शुभमन गिल

T20 World Cup 2024 के बाद अब भारतीय टीम जिम्‍बाब्‍वे का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्‍तान नियुक्‍त किया गया है। गिल पहली बार भारतीय टीम की कप्‍तानी करते नजर आएंगे। IPL 2024 में उन्‍होंने गुजरात टाइटंस की कमान संभाली थी।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया। हालांकि उनका चयन T20 World Cup 2024 के लिए नहीं हुआ लेकिन वह भी T20I में कप्तानी की दौड़ में शामिल हैं।

BRS नेता के कविता को कोर्ट से लगा तगड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने T20 World Cup 2024 में बेहद ही किफायती और शानदार गेंदबाजी की। वह T20 World Cup 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए। वह भी T20I में कप्तानी की रेस में शामिल हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग