श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत और न्यूजीलैंड में इसबार 21 कौन?

inda

भारत और न्यूजीलैंड का इतिहास बहुत दिलचस्प रहा है। अब तक जितने मैच हुए हैं उनमें से एक भी मैच ना ही भारत और ना ही न्यूजीलैंड ने इस वर्ल्ड कप 2023 में हारा है। रविवार  यानी 22 अक्टूबर को इन दोनों टीमों का मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन असोसिएशन के धर्मशाला मैदान पर होने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में अपने चारों मैच जीत लिए हैं। न्यूजीलैंड ने अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड को हराकर की थी। तब रविंद्र और डेवॉन कॉन्वे ने शानदार सेंचुरी लगाई थी। कीवी टीम ने 9 विकेट से वह मैच जीता था। दूसरे मैच में उसने नीदरलैंड्स को 99 रन से हराया और फिर बांग्लादेश को 8 विकेट और अफगानिस्तान को 149 रन के बड़े अंतर से मात दी थी।

भारत की क्रिकेट टीम की बात करें तो उसने अभी तक चारों मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। धर्मशाला में भारतीय टीम की परख हो सकती है। अपने पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया। अफगानिस्तान को दिल्ली में 8 विकेट की करारी शिक्सत दी थी। इसके बाद अहमदाबाद में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से हराने के बाद पुणे में बांग्लादेश को भी सात विकेट से हराया। अब टीम अपने विजयी अभियान को जारी रखने के उद्देश्य से धर्मशाला पहुंची है। न्यूजीलैंड के साथ परेशानी यह है कि उसके नियमित कप्तान केन विलियमसन अंगूठे की चोट के चलते नहीं खेल पाएंगे वहीं भारतीय टीम स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बिना उतरेगी।

इतिहास पर नजर डालें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक वनडे इंटरनैशनल में 116 मैच हुए हैं। इसमें से भारत ने 58 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला जबकि 1 मैच टाई रहा । वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मुकाबले हुए हैं । इसमें से कीवी टीम ने 5 और भारत ने तीन मैच जीते हैं। आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। जिसमें न्यूजीलैंड ने मैच जीत लिया था। भारत ने आखिरी बार न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में 2003 में हराया था. इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप में इनकी सीधी भिड़ंत 2019 में ही हुई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज