Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ICC टेस्ट टीम में 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल, पेट कमिंस बने टीम के कप्तान

ICC Test Team: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम एलान कर दिया है, जिसमें भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को चुना गया है।
Jasprit Bumrah, Yashasvi Jaiswal and Ravindra Jadeja

ICC Test Team: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम एलान कर दिया है, जिसमें भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को चुना गया है। ICC ने यह लिस्ट आज जारी की है।

टीम की कमान पेट कमिंस के हाथ

वहीं, ICC की टेस्ट टीम में इंग्लैंड के चार खिलाड़ी और न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस टीम की कप्तानी पैट कमिंस को सौंपी गई है, जो आईसीसी की इस ऑल स्टार टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे।

आईसीसी की 2024 की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम

पैट कमिंस (कप्तान) (ऑस्ट्रेलिया), यशस्वी जायसवाल (भारत), बेन डकेट (इंग्लैंड), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), जो रूट (इंग्लैंड), हैरी ब्रूक (इंग्लैंड), कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) (इंग्लैंड), रविंद्र जडेजा (भारत), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) और जसप्रीत बुमराह (भारत)।

वहीं, इससे पहले ICC ने अपनी ODI पुरुष टीम का भी एलान किया था, जिसकी कमान श्रींलका के चरिथ असलंका को दी गई है। इस टीम में भारत के किसी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। इसकी सबसे वजह यह रही है कि भारतीय टीम ने साल 2024 में मात्र 2 ही वनडे खेले थे।

ये भी पढ़ें- स्मृति-दीप्ति ICC की महिला वनडे टीम में शामिल, पुरुष खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर