श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विश्व कप 2023: श्रीलंका और अफ्गानिस्तान के बीच मुकाबला

9

विश्व कप 2023 में आज 30वां मुकाबला श्रीलंका और अफ्गानिस्तान के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। नूर अहमद की जगह फजलहक फारुकी की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वहीं श्रीलंका के कप्तान ने भी एक बदलाव किया है। टीम में तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा की वापसी हुई है। वह चोट की वजह से टीम से बाहर थे। दोनों ही टीमों को अपने बाकी बचे 4-4 मुकाबलों को जीतना है अगर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। जिसको हार मिली उसकी सेमी फाइनल की उम्मीदें तकरीबन समाप्त हो जाएंगी ।

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अब तक वनडे  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 7 बार श्रीलंका को जीत मिली है और 3 मैच अफगानिस्तान ने भी जीते हैं। जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला । वहीं अगर वनडे विश्व कप में इनकी टक्कर के आंकड़ों को देखें तो अब तक ये दोनों टीमें वनडे विश्व कप इतिहास में दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें दोनों ही बार श्री लंकाई टीम को जीत मिली थी।

श्रीलंका और अफगानिस्त्तान के प्लेइंग 11

श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दुशमंता, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षणा, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने।

अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी , अब्दुल रहमान और नवीन उल हक।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज