श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुंबई इंडियन ने KKR को हराया

mum

केकेआर को मुंबई इंडियन ने हराकर इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. मुंबई के वानखेड़े में हुए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपना आईपीएल डेब्यू किया और उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिए. अर्जुन ने इस मैच में दो ओवर किए और बिना कोई विकेट लिए 17 रन दिए. अर्जुन को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. केकेआर के एक छोर से विकेट गिरत रहे लेकिन केकेआर के ओपनर वेंकटेश अय्यर एक तरफ से मुंबई के गेंदबाजों को धोते रहे. वेंकटेश अय्यर ने शानदार 104 रन बनाए और सिर्फ 51 गेंदें खेली और अपनी पारी में 9 छक्के लगाए. वेंकटेश के बाद कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए.

पीयूष चावला ने केकेआर के लिए किफायती गेंदबाजी की और अपने चार ओवरों के कोटे में केवल 19 रन दिए और एक विकेट हासिल किया. जवाब में मुंबई ने धमाकेदार शुरूआत की. कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई को अच्छी शुरूआत दिलाई. ईशान किशन ने शानदार फिफ्टी जमाई और केवल 25 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली और अपनी पारी में 5 छक्के भी जमाए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने भी अच्छी पारी खेली. बहुत दिनों बाद सूर्यकुमार यादव अपनी पुरानी फॉर्म में दिखे और 43 रनों की पारी खेली. मुंबई ने ये मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया. केकेआर के लिए सुयश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और दो विकेट लिए. वहीं केकेआर के दिग्गज गेंदबाज सुनील नारायण बहुत मंहगे साबित हुए और तीन ओवरों में 41 रन लुटा बैठे. शानदार शतक जमाने वाले केकेआर के वेंकटेश अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...