Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद टेस्ट मैच ड्रा, दोनों WTC के फाइनल में भिड़ेंगे

टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बार्डर-गवास्कर ट्राफी का चौथा और अंतिम टेस्ट ड्रा हो गया है. भारत ने ये घरेलू टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है, भारत और ऑस्ट्रेलिया अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 7 जून को इंग्लैंड के ओवल के मैदान पर भिड़ेंगे. अहमदाबाद में चल रहे इस टेस्ट मैच में भारत की तरफ से शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार शतक जमाए वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने भी बड़ा शतक बनाया, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने भी पहली पारी में शतक जमाया.

अहमदाबाद की विकेट बल्लेबाजों के लिए इतनी मुफीद थी कि ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में भी सिर्फ 2 विकेट ही गिरे जबकि भारत की तो दूसरी पारी ही नहीं आई. भारत के स्टार बल्लेबाज किंग कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया. बात करें इस सीरीज की तो इस सीरीज में रविंद्र जडेजा का जलवा रहा और रविंद्र जडेजा और आर अश्विन दोनों को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज