श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस ने मोदी की तुलना विश्व के तानाशाहों से की

narendra-modi-and-jairam-ramesh

 

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम नरेश ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर और स्टालिन से कर दी. कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश ने ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ के नाम को लेकर पीएम मोदी को तानाशाह बताते हुए हिटलर और स्टालिन से कर दी है. सांसद जयराम रमेश ने ट्विटर पर एक लिस्ट शेयर की है जिसके अंत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी लिखा है.

जयराम नरेश ने सबसे पहले जोसेफ स्टालिन का नाम लिखा है उसके बाद हिटलर, बेनिटो मुसोलिनी, किम इल सुंग, सद्दाम हुसैन, रेसेप तैयप एर्दोगन का नाम है सबसे आखिरी में उन्होंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिखा है. इस लिस्ट में जिन जिन का नाम लिखा है वो अपने समय के तानाशाह माने जाते हैं, इस तरह से कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने मोदी को तानाशाह ही बताया है.

इसी का जवाब देते हुए बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह सरन ने ट्विटर पर ही इन तानाशाहों के नाम के आगे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का नाम लिख दिया है. पीएम मोदी अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान नजर आए थे, नरेंद्र मोदी के साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज भी वहां मौजूद थे.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मोदी के गृहराज्य गुजरात के अहमदाबाद में साल 2020 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के तब के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन किया था. पहले इस स्टेडियम का नाम ‘मोटेरा स्टेडियम’ था, लेकिन साल 2021 में इसका नाम बदल कर इसका नाम ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ कर दिया था. और हाल में ही यहां हो रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे टेस्ट मैच में मोदी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ दिखे थे.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज