श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आईपीएल में आज मिलेगी दर्शकों को डबल डोज की सौगात

20_04_2023-pkbs_vs_rcb_0_124440699

आज गुरूवार है ये कोई वीकेंड का दिन नहीं है लेकिन आज भी आपको आईपीएल में डबल डोज मिलेगी जी हां आज आईपीएल में दो मुकाबले खेले जायेंगे. मतलब आज आपको मिलेगा डबल रोमांच. दोपहर में पंजाब किंग्स और आरसीबी पंजाब के मोहाली में भिड़ेंगे वहीं शाम के मैच में दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच दिल्ली में मुकाबला खेला जायेगा.

आज के पहले मैच में आपको आरसीबी की तरफ से  किंग कोहली, फॉफ डु प्लेसिस, विस्फोटक ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक नजर आयेंगे तो पंजाब की तरफ से सदाबहार शिखर धवन, सिंकदर रजा, सैम करन, शाहरूख खान का जलवा दिखने को मिलेगा, इंग्लैंड के आक्रामक बल्लाज लिविंगस्टोन भी आज पंजाब की तरफ से खेलते हुए दिख सकते हैं. पंजाब ने पांच में से तीन मैच जीते है तो कोहली की आरसीबी ने पांच में से दो मैच ही जीते है.

वहीं बात करे अगर शाम को होने वाले मुकाबले की तो शाम को आपको कप्तान नीतीश राना, पिछले मैच के शतकवीर वेंकटेश अय्यर, टी-20 के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, इस बार आईपीएल की महफिल लूटने वाले रिंकू सिंह, मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर केकेआर के लिए जान लड़ाते हुए नजर आयेंगे वहीं अपनी पहली जीत के लिए तरस रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव दम लगाते हुए दिखेंगे. दिल्ली केकेआर के सामने कुछ कमजोर नजर आ रही है लेकिन असली टेस्ट तो मैदान पर ही हो पायेगा. दिल्ली के लिए आईपीएल का ये सीजन तो निराश करने वाला ही रहा है. दिल्ली ने पांच मैच खेले हैं और पांचों मैच में दिल्ली को हार ही मिली है. केकेआर की स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है. केकेआर ने पांच में से 2 मैच ही जीते हैं.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज