Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर

ratan

देश में लगातार बड़े उघोगपतियों और अभिनेताओं को जान से मार देने वाली धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। अब देश के सबसे बड़े उघोगपति टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले शख्स ने रतन टाटा को जान से मारने की धमकी दी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि उसने एक एमबीए धारक का पता लगाया है जिसने कथित तौर पर अनुभवी उद्योगपति टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को धमकी देने वाला फोन किया था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने पुलिस से रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा ऐसा न करने पर उसने चेतावनी दी कि उद्योग जगत के इस दिग्गज का हश्र टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री जैसा ही होगा। आपको बता दें एक प्रसिद्ध उद्योगपति मिस्त्री की 4 सितंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में मौत हो थी।

कॉल मिलते ही मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई और एक विशेष टीम को रतन टाटा की निजी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि दूसरी टीम को कॉल करने वाले के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने तकनीकी सहायता और एक दूरसंचार सेवा प्रदाता की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाया।

पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले की लोकेशन कर्नाटक में पाई गई और वह पुणे का रहने वाला था। जैसे ही पुलिस उसके पुणे स्थित आवास पर पहुंची उन्हें पता चला कि फोन करने वाला पिछले पांच दिनों से लापता था और उसकी पत्नी ने शहर के भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। कॉल करने वाले के रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद अधिकारियों को पता चला कि वह सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है और उसने बिना बताए किसी के घर से वह फोन ले लिया जिससे उसने कॉल किया था।

अधिकारियों ने बताया कि उसने मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को फोन किया और रतन टाटा को धमकी दी। अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाला व्यक्ति सिज़ोफ्रेनिया से जूझ रहा था इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने का फैसला किया। अधिकारियों को पता चला कि फोन करने वाले ने फाइनेंस में एमबीए किया है और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि गुमनाम कॉल करने वाला व्यक्ति सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा