श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अंतिम संस्कार के बाद सिर क्यों मुंडवाया जाता है? जानें पीछे की कहानी

Garud puran | death | antim sanskar | mundan | shreshth bharat

क्या आप जानते है कि हिंदू धर्म में मौत के बाद सिर क्यों मुंडवाया जाता है?  कुछ विद्वानों का कहना है कि हिंदू धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 श्रृंगार किए जाते हैं। 16वां श्रृंगार मृत्यु के बाद किया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि व्यक्ति की मौत के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए अंतिम संस्कार किया जाता है। कुछ विद्वानों का ऐसा कहना है कि जब तक व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं होता है तब तक उसकी आत्मा को शांति नहीं मिलती है। इसी वजह से हमारे हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार को विधि विधान से किया जाता है।

अब बात करते हैं कि अंतिम संस्कार के बाद सिर क्यों मुंडवाया जाता है। बता दें कि मुंडन संस्कार ही अंतिम संस्कार का हिस्सा होता है। जिस परिवार में मृत्यु होती है, उसके पूरे परिवार के सदस्यों का सिर मुंडवाया जाता है। अंतिम संस्कार के बाद मुंडन संस्कार को मुख्य माना जाता है।

गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ विद्वानों का कहना है कि जन्म के बाद से ही 10 दिन सूतक लग जाते हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अब ये सूतक क्या होता है? सूतक एक हिन्दू धार्मिक अवधारणा है, जो जन्म और मृत्यु के बाद एक निश्चित अवधि के लिए मनुष्य को अशुद्ध मानती है। इस अवधि के दौरान व्यक्ति को कुछ सामाजिक और धार्मिक कार्यों से प्रतिबंधित किया जाता है।

जन्म के बाद  

पुत्र के जन्म के बाद 10 दिन तक सूतक होता है। वहीं, कन्या के जन्म पर 16 दिन का सूतक लगता है।

मृत्यु के बाद

ऐसा कहा जाता है कि अगर खुद के घर परिवार में मृत्यु होती है तो 10 दिन के लिए सूतक लगता है। वहीं, अगर किसी सगे संबंधी के घर में मौत होती है तो 3 दिन के लिए सूतक लगता है।

सूतक के दौरान क्या करना चाहिए?

जब तक सूतक लगा होता है, तबतक प्रतिदिन स्नान करना चाहिए। नए वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। बिना किसी छौंक का सादा भोजन करना चाहिए और मांस, मदिरा और लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।  पूजा-पाठ, मंदिर दर्शन और यज्ञ आदि धार्मिक क्रियाकलापों में भाग नहीं लेना चाहिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Tirupati Temple Prasad| SHRESHTH BHARAT
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, जानें क्या है पूरा मामला
Pitru Paksha 2024:| shreshth bharat
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, इस विधि से करें तर्पण और पिंडदान
Israel Attacks Lebanon| SHRESHTH BHARAT
इजरायल ने लेबनान पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट, हिजबुल्लाह चीफ नसरुल्लाह दे रहे थे भाषण
PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त