श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कहीं आप ने भी तो नहीं लगा रखा है गलत दिशा में AC? अगर हां, तो हो सकते हैं ये नुकसान

दक्षिण-पूर्व और पश्चिम-उत्तर दिशा में AC लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं...
Vastu Tips For AC

Vastu Tips For AC: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी-बड़ी चीजों का ध्यान रखा जाता है, जिससे कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। घर में कोई भी चीज रखने से पहले हम वास्तु का काफी ध्यान रखते हैं।

इस दिशा में लगाए AC

अगर आप घर की पश्चिम और उत्तर दिशा में AC लगाते हैं (Vastu Tips For AC) तो ये अच्छा माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा के जलदेव स्वामी वरुण देव हैं, यह दिशा शुक्र को समर्पित है। वहीं, उत्तर कुबेर की दिशा मानी गई हैं, जो देव खजांची हैं। इन दिशाओं में AC लगाने से घर में धन का प्रवाह अच्छा बना रहता है, वहीं AC की लाइफ भी अच्छी होती है। ये दिशाएं आपके बिजली बिल को भी कम करने में भी मददगार साबित हो सकती हैं।

इस दिशा में AC लगाने से बढ़ती है नेगेटिविटी

  • दक्षिण-पूर्व और पश्चिम-उत्तर दिशा में AC लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
  • घर की दक्षिणी दीवार पर भूलकर भी AC या कोई और इलेक्ट्रिक एप्लायंस नहीं लगाना चाहिए। इससे धन की हानि और फिजूलखर्ची बढ़ती है। व्यापार में भी नुकसान हो सकता है।
  • एसी (AC) को घर या दुकान की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर भी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में इलेक्ट्रिक उपकरण या मशीनरी सामान लगाने से वे जल्दी खराब हो सकते हैं।
  • पूर्व दिशा में भी AC लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में मना किया गया है। यह आपके बिजली बिल को बढ़ा सकता है।

गलत दिशा में AC लगाने से हानि

वास्तु शास्त्र की मानें तो, गलत दिशा में AC लगाने से आपको तीन तरह का नुकसान हो सकते हैं। इससे व्यक्ति और घर की आर्थिक स्थिरता में बाधाएं आ सकती हैं। आमदनी का प्रवाह अनियमित हो सकता है। इससे तरक्की रुक सकती है। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर होने से बीमारियां बढ़ने का एक कारण AC का गलत दिशा में होना हो सकता है। इसके गलत दिशा में होने से मानसिक अशांति भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- Jyeshtha Month 2024: आज से शुरू हुआ ज्येष्ठ का महीना, जानें व्रत त्योहारों की पूरी डिटेल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला