Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में इन दिग्गज नेताओं की साख लगी दांव पर

Lok Sabha Election 2024 6th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है।
lok sabha election 2024 6th phase voting hot seat candidates

Lok Sabha Election 2024 6th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में बिहार की 8, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 4, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और हरियाणा की 10 और दिल्ली की 7 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। छठे चरण में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है।

1- मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल करनाल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से है। पिछले चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संजय भाटिया ने जीत दर्ज की थी।

2- महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजोरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वे पीडीपी से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ अहमद की चुनौती है। बीजेपी कश्मीर की तीनों सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है।

3- मनोज तिवारी

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। उनका सामना कांग्रेस के कन्हैया कुमार से है। पिछले चुनाव में मनोज तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था।

4- दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर एक बार फिर से बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ और समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आमने-सामने हैं। पिछली बार यहां से अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उनके यूपी विधानसभा चुनाव के समय इस्तीफा देने के बाद हुए उपचुनाव में निरहुआ ने जीत दर्ज की थी। गुड्डू जमाली के सपा में शामिल होने के बाद इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

5- बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रही है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती और बसपा के राजकुमार आनंद से है। पिछली बार यहां से मीनाक्षी लेखी को जीत मिली थी।

6- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की रोहतक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के डॉ. अरविंद शर्मा और जजपा के रविंद्र से है। पिछली बार यहां से अरविंद शर्मा को जीत मिली थी।

7- मेनका गांधी

मेनका गांधी यूपी की सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने सपा के रामभुआल निषाज और बसपा के उदराज वर्मा की चुनौती है। पिछली बार यहां से मेनका गांधी ने जीत दर्ज की थी।

8- राव इंद्रजीत सिंह

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुड़गांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर, जजपा के राहुल फाजिलपुरीया और इनेलो के सौराब खान से है। पिछली बार यहां से राव इंद्रजीत सिंह को जीत मिली थी।

9- धर्मंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की संबलपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजद के प्रणव प्रकाश दास और कांग्रेस के नागेंद्र कुमार प्रधान है। पिछली बार यहां से बीजेपी के नितेश गंगा देब को जीत मिली थी।

10- संबित पात्रा

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा दूसरी बार पुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजद के अरुप मोहन पटनायक और कांग्रेस के जयनारायण पटनायक से है। पिछली बार यहां से बीजद के पिनाकी मिश्रा ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें:

58 सीट, 889 उम्मीदवार और 11 करोड़ मतदाता… छठे चरण की बड़ी बातें

11- अभिजीत गंगोपाध्याय

अभिजीत गंगोपाध्याय कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज हैं। उनका मुकाबला टीएमसी के देबांग्शु भट्टाचार्य और माकपा के सयान बनर्जी से है। पिछली बार इस सीट से टीएमसी के दिब्येंदु अधिकारी को जीत मिली थी।

12- राधा मोहन सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह बिहार की पूर्वी चंपारण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला वीआईपी यानी विकासशील इंसान पार्टी के डॉ. राजेश कुमार से है। पिछली बार इस सीट से राधा मोहन सिंह को जीत मिली थी।

सिरसा सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव

इसके अलावा, हरियाणा की सिरसा सीट पर लड़ाई दिलचस्प है। यहां चौटाला परिवार आमने-सामने है। बीजेपी की तरफ से रणजीत चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि जजपा (जननायक जनता पार्टी) ने नैना चौटाला और इनेलो ने सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा है। यहां से कांग्रेस ने जय प्रकाश को टिकट दिया है।

4 जून को आएंगे नतीजे

बता दें कि छठे चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। छठे चरण में 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5120 थर्ड जेंडर शामिल हैं। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे नई दिल्ली वासी, जानें खासियत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग